बिहार में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करने तथा पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार की शाम यहां बैठक की। इससे पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उस समय झटका लगा जब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य में राजग से अलग होने का फैसला कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। राजग ने अब तक अपने सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है। गठबंधन में लोजपा के नहीं रहने से ऐसी संभावना है कि भाजपा और जद (यू) समान रूप से सीटों का बंटवारा करेंगे तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नीत पार्टी हम के लिए कुछ सीटों को छोड़ा जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं