भाजपा समान नागरिक संहिता के मसले पर वायदे के अनुसार प्रतिबद्ध: मस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कश्मीर के बारे में बयान देने से पहले समझना चाहिए कि देश के लोगों की भावनायें किस तरह की है।मस्त ने कल शाम यहां कहा,  राहुल जी को पहले यह विचार करना चाहिए था कि कश्मीर पर उनके विचार सही हैं अथवा उनके दल के अन्य नेताओं के।  उन्होंने कहा,  देश के 135 करोड़ लोगों के दिल में कश्मीर बसता है।

कश्मीर पर कोई बयान देने के पहले यह समझना चाहिए कि देश के लोगों की भावना किस तरह की है। मस्त ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिसको देश की पूरी जानकारी होगी, वह देश की एकता व अखंडता तथा मर्यादा का ध्यान रखते हुए बयान देगा। समान नागरिक संहिता को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी समान नागरिक संहिता के मसले पर वायदे के अनुसार प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Myth vs Facts: क्या चर्चों पर बढ़ेगा नियंत्रण? भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दावों को किया खारिज, समझाया पूरा गणित

KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा

Russia-Ukraine War: तातारस्तान की Oil Refinery पर भीषण ड्रोन हमला, 12 की मौत और 39 घायल हुए

पाकिस्तानी बॉक्सर को Narendra नाम से हुई नफरत! PM Modi भी हंसे, भारतीय बॉक्सर ने सुनाया मजेदार किस्सा