जेपी नड्डा का आरोप, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

jp-nadda-s-allegation-said-rahul-gandhi-is-speaking-the-language-of-pakistan
[email protected] । Aug 29 2019 8:20AM

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर पर उनके बयान का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में इस्तेमाल किया।

जालना। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। नड्डा महाराष्ट्र के जालना में पार्टी के चुनावपूर्व संपर्क अभियान  महा जनादेश यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर पर उनके बयान का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में इस्तेमाल किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘अब वह पीछे हट गए हैं और कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी दूसरे देश के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। वह इतने लंबे समय से खामोश क्यों थे?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ तीन तलाक मुद्दे पर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़