प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर बीजेपी कांग्रेस हुई आमने सामने , कांग्रेस ने गुरु पर्व को बताया सियासी पैतरा

By सुयश भट्ट | Jul 24, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुफा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास जी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंडल से लेकर जिला स्तर तक गुरु पूर्णिमा के पर्व के आयोजन को लेकर खुशी भी जाहिर की।

दरअसल गुरू पूर्णिमा पर सियासत भी गरमा गई है। जहां  कांग्रेस ने बीजेपी के गुरू पर्व को सियासी पैतरा बताया। वहीं जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को गुरूओं से सीखने की जरूरत है। कांग्रेस गुरुओं के पर्व पर भी राजनीति करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:गंजबसौदा हादसे में पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा, चेक लेकर दर दर भटक रहे है परिजन 

आपको बता दें कि शर्मा ने उपचुनाव में उम्मीदवारों के क्राइटेरिया के सवाल पर कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं। बीजेपी में कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी अपनी जीत दर्ज करते हैं।

प्रमुख खबरें

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की