उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

देहरादून। उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने जीत दर्ज कर सीट पर सत्ताधारी पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में यह पहला चुनाव था। अल्मोड़ा़ जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर जीना ने अपनी निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4,697 मतों से हराया। अल्मोड़ा जिले के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जीना को कुल 21,874 मत मिले जबकि गंगा के पक्ष में 17,177 मत पड़े। सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था।

इसे भी पढ़ें: गुजरात उपचुनाव जीत के बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ी, कांग्रेस के पास 65 सीटें

मुख्यमंत्री रावत ने सल्ट क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह जीना के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी सल्ट की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने साफ संदेश दिया है कि वह विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के पक्ष में है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में मनाए गए जीत के जश्न के दौरान कहा कि सल्ट की जनता के आशीर्वाद के बाद 2017 से कांग्रेस का वोट घटा है जबकि भाजपा का वोट बढ़ा है और यह जनता का भाजपा की प्रति विश्वास का नतीजा है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका