गुजरात उपचुनाव जीत के बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ी, कांग्रेस के पास 65 सीटें

BJP

मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के साथ ही गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी है। वहीं दूसरी ओर, दिसंबर 2017 के चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कम होकर 65 रह गयी है।

अहमदाबाद। मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के साथ ही गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी है। वहीं दूसरी ओर, दिसंबर 2017 के चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कम होकर 65 रह गयी है। राज्य में 2017 के चुनाव में 99 सीटें जीतने वाली भाजपा के सदस्यों की संख्या उपचुनावों में जीत के कारण बढ़कर 112 हो गयी है। राज्य में ज्यादातर सीटों पर उपचुनाव कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर अनुभवी रणनीतिकार, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में हार के बाद ममता की किस्मत बदल दी

विधानसभा में छोटू वसावा भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास दो सीटें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पास एक सीट और एक सीट निर्दलीय जिग्नेश मेवानी के पास है। गौरतलब है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने गलत नामांकन पत्र दाखिल करने के मामले में द्वारका सीट से विधायक पबुभा माणेक का निर्वाचन रद्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 100वीं जयंती पर सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि दी

मामला फिलहाल उच्चतम न्यायालय में लंबित है। पंचमहल जिले के मोरवा हदाफ (सु) सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की निमिशा सुथार ने कांग्रेस के सुरेश कटारा को 45,649 वोटों के अंतर से हराया है। अमान्य जाति प्रमाणपत्र देने को लेकर निर्दलीय विधायक भूपेन्द्रसिंह खांट के निर्वाचन को मई 2019 में रद्द कर दिया गया था। इस कारण सीट पर रिक्त हुई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़