उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने तय किए 175 उम्मीदवार ! दो दिनों से दिल्ली में चल रहा मंथन

By अनुराग गुप्ता | Jan 12, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। दो दिन से चल रही बैठक में तकरीबन 175 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में जारी बैठक गुरुवार को भी होगी। 

इसे भी पढ़ें: मथुरा नहीं इस सीट से चुनाव लड़ेंगे योगी! CEC के फैसले पर मोदी लगाएंगे मुहर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा कुछ मंत्रियों और विधायकों की सीट बदल सकती है। इसके अलावा अब पार्टी ने अपनी रणनीति में भी थोड़ा बदलाव किया है। पहले जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि भाजपा 45 से ज्यादा विधायकों के टिकट काट सकती है। फिलहाल गुरुवार की बैठक में भी उम्मीदवारों की स्क्रूटनी होगी।

क्या अयोध्या से लड़ेंगे योगी ?

पल-पल बदलते समीकरण के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई कि योगी आदित्यनाथ मथुरा से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और अगर ऐसा हुआ तो उम्मीदवारों की पहली सूची में योगी आदित्यनाथ का नाम हो सकता है। जिसे पार्टी मकर संक्रांति के बाद कभी भी जारी कर सकती है। मथुरा के अलावा योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आखिरी मुहर लगेगी। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और अजित चौधरी के बिना बिछ रही सियासी बिसात, क्या मतदाताओं को लुभा पाएगी भाजपा और रालोद

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर हो रहे मंथन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत इत्यादि पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान