भाजपा ने राज्‍य सरकार के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को यहां सचिवालय के पास प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने सचिवालय की ओर बढ़ रहे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को ‘स्टेच्यू सर्किल’ के पास रोक दिया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। भाजपा के अनुसार, इस प्रदर्शन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आएकार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सचिवालय की ओर मार्च किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रैली चौमूं सर्किल से होते हुए स्टेच्यू सर्किल पहुंची जबकि कार्यकर्ताओं का एक समूह आम्बेडकर सर्किल पहुंचा और सड़क पर घुसने की कोशिश की।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लोग चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।” रैली और विरोध प्रदर्शन में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन से उपजी स्थिति को पुलिसकर्मियों ने कुशलतापूर्वक संभाला और पानी की बौछार के अलावा अन्य किसी बल का प्रयोग नहीं किया गया। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया,“यह एक राजनीतिक प्रदर्शन था और भीड़ के खिलाफ लाठीचार्ज जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। केवल पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया।

प्रमुख खबरें

Vishnu Chalisa Path: Vishnu Chalisa का Powerful पाठ देगा Success, Life की हर Problem होगी दूर

West Bengal Election | देसी बम से हमला, वोटरों को डराने-धमकाने के आरोप, मुर्शिदाबाद में TMC बनाम हुमायूँ कबीर

पश्चिम बंगाल का रण! Suvendu Adhikari का बड़ा दावा- अगर अभी बदलाव नहीं हुआ, तो राज्य में खत्म हो जाएगा सनातन

Prabhasakshi NewsRoom: मतदान के साथ बढ़ रहा सियासी तापमान, Tamil Nadu और West Bengal में कड़ी टक्कर