ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, घायल हुए शुभेंदु अधिकारी, अस्पताल ले जाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

सूरी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी बीरभूम जिले में बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के कानून उल्लंघन कार्यक्रम में लोहे के बैरीकेड के पैर पर गिर जाने से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारी महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार में कथित वृद्धि के विरूद्ध सूरी में बीडीओ कार्यालय के बाहर कानून उल्लंघन कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शनकारियों को घुसने से रोकने के लिए उसके बाहर लोहे के बैरीकेड लगा दिये थे। 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!