भाकपा से BJP में शामिल हुए तराई को जगतसिंहपुर का मिला टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

भुवनेश्वर। भाजपा ने शनिवार को भाकपा के पूर्व सांसद विभु प्रसाद तराई को ओडिशा में जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। तराई, तिर्तोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया और गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें जगतसिंहपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

तराई ने 2009 में भाकपा के टिकट पर जगतसिंहपुर लोकसभा सीट जीती थी। उन्होंने जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में उन्हें मैदान में उतारने के लिए भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया।

प्रमुख खबरें

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी