सीताराम येचुरी ने PM मोदी को दुर्योधन और शाह को दुशासन करार दिया

there-could-be-a-post-poll-alliance-says-sitaram-yechury
[email protected] । Apr 7 2019 10:26AM

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है और प्रचार कर रही है कि कोई भी पार्टी उन्हें नहीं हरा सकती। मैं 100 कौरव भाइयों में से केवल दो भाइयों दुर्योधन और दुशासन का जिक्र कर सकता हूं।

अगरतला। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'दुर्योधन' और 'दुशासन' करार दिया और कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन बन सकता है। येचुरी ने कहा कि भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है और प्रचार कर रही है कि कोई भी पार्टी उन्हें नहीं हरा सकती। मैं 100 कौरव भाइयों में से केवल दो भाइयों दुर्योधन और दुशासन का जिक्र कर सकता हूं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का अड़ियल रुख अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण: येचुरी

इसी के साथ सीताराम येचुरी ने कहा कि हम सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) से दो नाम- जिन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ले सकते है। वे खुद को अविजित होने का दावा करते हैं। माकपा महासचिव ने कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन हो सकता है, क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़