'भाजपा ने पूर्वांचल को मच्छर और माफिया से मुक्त किया', Ballia में बोले Amit Shah, राहुल-अखिलेश पर भी निशाना

By अंकित सिंह | May 29, 2024

उत्तर प्रदेश के बलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल को माफियाओं से मुक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में देशी बंदूकें बनती थीं, आज उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही हैं। तोप के गोले बनाये जा रहे हैं। युद्ध की स्थिति बनी तो यूपी में बना तोप का गोला पाकिस्तान को सीधा करने का काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने बूचड़खाने की जगह गौशाला बनाने का काम किया है। 

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। इन्होंने गैर संवैधानिक तरीके से पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिमों को दे दिया। कांग्रेस ने कर्नाटक और हैदराबाद में धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण दिया। मैं बता कर जाता हूं, जब तक भाजपा का एक भी सांसद है, हम पिछड़े वर्ग के आरक्षण को हाथ भी नहीं लगाने देंगे। वहीं, रॉबर्ट्सगंज में उन्होंने कहा कि आज देश में दो खेमें बने हैं, एक ओर नरेन्द्र मोदी जी हैं और दूसरी ओर दो शहजादे (राहुल बाबा-अखिलेश यादव) हैं। इन दोनों के बीच सोनभद्र वालों को तय करना है कि देश की कमान किसे सौंपना है। 

इसे भी पढ़ें: अय्यर की टिप्पणी कांग्रेस की ‘भारत विरोधी’ मानसिकता को दर्शाती है : Gaurav Bhatia

शाह ने कहा कि एक ओर ये सपा-कांग्रेस है, जिन्होंने 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं। दूसरी ओर भाजपा और अपना दल है, जिसके नेता मोदी जी 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हैं, लेकिन इनपर 25 पैसे का भी आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। अरे राहुल बाबा, मैं सोनभद्र की भूमि से कहकर जाता हूं कि हम एनडीए वाले हैं, भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत