हिमाचल में भी हम पूर्व प्रथाओं को तोड़ते हुए हम एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे : सौदान

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 24, 2022

शिमला ।  भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन होटल पीटरहॉफ में किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया द्वारा किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की भाजपा एकजुट होकर आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार होना है, संगठन संगठित होता है तो कोई भी ताकत भाजपा को हरा नहीं सकती । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत है और लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और निस्वार्थ भाव है ।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदेश सचिव करूण शर्मा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

उन्होंने कहा की हाल ही में हुए राज्यों के चुनावों में जनता ने भाजपा को भरी मत दिया है और उत्तराखंड, गोआ, उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर में भाजपा की सरकार ने फिर एक बार सरकार बनाई है। इस बार हिमाचल में भी हम पूर्व प्रथाओं को तोड़ते हुए हम एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा की हमे आत्मचिंतन की आवश्यकता है जिसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक को बुलाया है। हम सब को इस बैठक में पूरा फीडबैक संगठन को देना है, उन्होंने कहा की हम संगठन के सिपाही है और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे है। आने वाले विधान सभा चुनावों और नगर निगम चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में केवल पंजीकृत ठेकेदारों के पक्ष में ही जारी होंगे मछली आयात के परमिटः वीरेन्द्र कंवर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की यह बैठक भाजपा की कार्ययोजना बैठक है और आगामी चुनावों के लिए हम एक ठोस रणनीति तय कर रहे है, आने वाले समय में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलनो का आयोजन करेगी साथ ही भाजपा बूथ की मजबूती के लिए रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा की 6 अप्रैल स्थापना दिवस के साथ साथ भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिसके अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा कर भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।

इसे भी पढ़ें: युवकों के वाहनों पर झंडे उतारने के मामले को गलत तरीके से पेश किया गया जय राम ठाकुर

14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा।

साथ ही त्रिदेव, पन्ना प्रमुख अपने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएंगे, त्रिदेव व ग्राम केंद्र प्रमुख के घर के भार उनकी नाम की पट्टिका लगेगी, इस पट्टिका को भाजपा का बड़ा नेता घर तक लगाने जाएगा।

उन्होंने कहा की भाजपा का मजबूत संगठन है और प्रदेश में जयराम सरकार ने अच्छा काम किया है इसी दम पर हम मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो चुके है।

उन्होंने कहा की आप का हिमाचल में कोई प्रभाव नहीं है हाल ही के चार राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और हिमाचल में भी हम बड़ी जीत हासिल करेंगे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद