भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सामने आया राकेश टिकैत का बयान, बोले- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर हारी है पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Mar 11, 2022

बागपत। उत्तर प्रदेश में फिर से भगवा लहराया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में अपनी जीत को बरकरार रखते हुए सभी भरम तोड़ दिए हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने महज ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने के लिए काम किया और ऐसा करने में सफल भी हुए हैं। 

क्या भाजपा को हुआ नुकसान ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान नेता ने बताया कि आंदोलन की वजह से भाजपा को काफी नुकसान हुआ है और वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटें हार गए हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले चुनावों में जीता था। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दरमियां राकेश टिकैत भाजपा सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ जमकर मुखर थे और सीधे-सीधे सत्ता परिवर्तन के दावे कर रहे थे लेकिन चुनाव परिणाम में एक बार फिर से भाजपा 273 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव में नहीं काम आया सपा-रालोद गठबंधन, जाटों ने कई जगह साइकिल चुनाव चिन्ह से किया परहेज 

राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा की छह सीटों में से 4 पर कब्जा कर लिया है। जिनमें बुढ़ाना भी शामिल है। इससे पहले राकेश टिकैत ने ट्वीट करके नई सरकार को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता हैं। किसान आंदोलन ने अपना असर दिखा दिया। हम आशा करते हैं कि जो भी सरकारें बनी हैं, वे सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। सभी को जीत की बधाई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 403 विधानसभा क्षेत्रों वाले प्रदेश में भाजपा ने सर्वाधिक 273 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि सपा-रालोद गठबंधन के हिस्से में 125 सीटें, बसपा के खाते में एक, कांग्रेस और अन्य को 2-2 सीटें प्राप्त हुई हैं।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता