भाजपा के पास धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा नहीं : भूपेश बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

लखनऊ| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा के पास धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं और काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं और काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले दो चरणों में भाजपा पूरी तरह से पिछड़ गई है, जनता का रुझान अब साफ दिख गया है और इस बार जाति-धर्म के आधार पर नहीं, मुद्दों के आधार पर जनता वोट कर रही है। बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान ,मजदूर, व्यापारी, नौकरीपेशा सभी परेशान हैं, रोजगार छिन गए हैं, महंगाई चरम पर है और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेताने रहमत नगर चौराहे पर नुक्कड़ जनसभा में राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कांग्रेस का मुद्दा आम जनता का मुद्दा है और किसानों को उपज का सही दाम, बेरोजगारों के हाथों में काम और महिलाओं को सम्मान मिले, इसके लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav