झारखंड में भाजपा के घृणा अभियान का उल्टा असर हुआ : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2024

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का घृणा अभियान उल्टा पड़ गया है क्योंकि सोशल मीडिया मंच पर झूठे और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने को लेकर भाजपा की झारखंड इकाई के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के लिए रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को निर्वाचन आयोग को ‘‘भाजपा 4 झारखंड’’ द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए झूठे और भ्रामक वीडियो की शिकायत की थी।

आरोप लगाया गया है कि निराधार दावों वाला यह वीडियो मतदाताओं को अनुचित रूप से प्रभावित कर रहा है तथा झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें किसी भी विपक्षी पार्टी को वोट देने से रोक रहा है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा कि भाजपा का घृणा अभियान झारखंड में उल्टा पड़ गया है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला