कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के पीछे नहीं है भाजपा का हाथ: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

बेंगलुरु। अपने दो विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ होने के कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुए भगवा पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि यह सत्तारूढ़ दल के अंदर के ‘मतभेदों’ को छिपाने की चाल है। दो विधायकों द्वारा अपने इस्तीफे भेजकर जदएस-भाजपा गठबंधन सरकार को झटका देने के अगले दिन येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि इसके बाद भी 12 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा की अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने कभी नहीं कहा कि हम कांग्रेस या जदएस के खिलाफ कोई अभियान चलायेंगे। हमने कहा था कि कुछ असंतुष्ट (विधायक) बाहर आ सकते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव लोगों पर अतिरिक्त बोझ होगा: सदानंद गौड़ा

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव पर इस्तीफों के लिए भाजपा को जिम्ममेदार ठहराकर अपनी पार्टी के नेताओं के बीच के मतभेदों से ध्यान हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं की इस धमकी पर कि वे भाजपा के खिलाफ भी ऐसा ही अभियान चला सकते हैं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पिछले तीन महीने से यह कहते आ रहे हैं और उन्हें हमारी चुनौती है कि वे ऐसा करके दिखाएं। 

इसे भी पढ़ें: शीर्ष नेतृत्व के फैसले को दरकिनार कर येदियुरप्पा ऑपरेशन कमल 2.0 को देंगे अंजाम?

कांग्रेस विधायकों आनंद सिंह और रमेश जरकिहोली ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना अपना इस्तीफा भेजा था जो पहले से अंसतोष से जूझ रही 13 माह पुरानी एच डी कुमारस्वामी सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।  राव ने भाजपा पर (कर्नाटक) सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के तहत विधायकों पर दबाव बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए सत्ता और केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था। येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कांग्रेस या जदएस के असंतुष्ट विधायकों के संपर्क में नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड