जयललिता की विरासत से खुद जोड़कर सभी को चौंकाने की तैयारी में बीजेपी, मोदी के बाद राजनाथ के भाषण से भी मिला संकेत

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2024

तमिलनाडु के नागापट्टिनम निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी मैं तमिलनाडु आता हूँ तो मैं जया अम्मा को याद करता हूँ। उन्होंने तमिलनाडु के विकास में एक बड़ा योगदान किया है। भले ही अम्मा एआईएडीएमके की नेता हों फिर भी हमारे दिल में उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान हमेशा था, है और हमेशा रहेगा 15 मार्च को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सत्तारूढ़ द्रमुक (डीएमके) के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) जे जयललिता को अपमानित किया। वे महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं. डीएमके नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक लाने के हमारे कदम पर भी सवाल उठाया। चाहे पीएम मोदी हो या राजनाथ सिंह बीजेपी जयललिता के प्रति दक्षिण में सॉफ्ट नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाई

कहीं न कहीं नरेंद्र मोदी जयललिता की विरासत से खुद जोड़कर तमिलनाडु में एआईएडीमएमके वोटरों को भी टारगेट कर रहे हैं। बीजेपी ने पार्टी के नेताओं से भी कहा है कि वे जयललिता पर कोई नकारात्मक कमेंट न करें। बीजेपी का आकलन है कि अगर जयललिता से जुड़ी विरासत का वोट बीजेपी को मिला, तो पार्टी इस बार सभी को चौंका सकती है।

प्रमुख खबरें

अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !

LSR कॉलेज पहुंची Delhi Police, पार्क में नाबालिग से दरिंदगी के बाद बढ़ाई सुरक्षा

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक

इधर विपक्ष चुनाव आयोग पर हमला करता रह गया, उधर भाजपा ने बड़ा खेल कर दिया, जारी हो गयी BJP Pradesh Prabharis List