पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बीच बोलीं ममता बनर्जी, मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही भाजपा

By अनुराग गुप्ता | Aug 29, 2022

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को स्कूल भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के संबंध में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल चल रहा है और भाजपा मीडिया, न्यायपालिका और राजनीतिक दलों को डरा रही है। दरअसल, स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच में वाकयुद्ध चल रहा है। इसी कड़ी में ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के संबंध में कहा कि मामला विचाराधीन है। अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। मीडिया ट्रायल चल रहा है। भाजपा मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की आजादी छीनने के लिए पेगासस का इस्तेमाल कर रही है, लोगों के घरों से पैसे लूटने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: CBI कोर्ट के जज को मिली धमकी को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा, कहा- बंगाल में जनता की कोई सुरक्षा नहीं 

मीडिया ट्रायल बंद करें

इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए तथा सच का पता लगाने का जिम्मा न्यायपालिका पर छोड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी ऐसी खबरें गुमराह करती हैं और बदनामी करती हैं जबकि वे सच नहीं होती हैं। न्यायपालिका को सबूतों पर गौर करने दीजिए तथा सच्चाई का पता लगाकर उसे अपना फैसला सुनाने दीजिए। लेकिन कृपया मीडिया ट्रायल नहीं, दोस्तो, हमें बदनाम करने की चेष्टा नहीं कीजिए। इसके बजाय असली खबर दीजिए।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती