गूगल के विज्ञापनों पर सबसे अधिक खर्च करने वाली राजनीतिक पार्टी है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

नयी दिल्ली। गूगल में विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है वहीं विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस छठे नंबर पर है। ‘भारतीय पारदर्शिता रिपोर्ट’ के अनुसार राजनीतिक दलों और उनसे संबंद्ध घटकों ने फरवरी 2019 तक विज्ञापनों पर 3.76 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है, जो कि गूगल पर कुल विज्ञापन खर्चों का लगभग 32 प्रतिशत है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस इस सूची में छठे नंबर पर है, जिसने विज्ञापनों पर 54,100 रुपए खर्च किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के बाद इस सूची में आंध्र प्रदेश की जगन मोहनरेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी है जिसने विज्ञापनों पर कुल 1.04 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ‘पम्मी साई चरण रेड्डी’ (प्रचारक) ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 26,400 रुपए खर्च किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Namo TV मामला: आयोग ने केन्द्र से मांगी जानकारी, कांग्रेस का लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया कि तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) और उसके प्रमुख चंद्र बाबू नायडू का प्रचार करने वाली ‘प्रमाण्य स्ट्रेटजी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’85.25 रुपए खर्च करने के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है। नायडू का प्रचार करने वाली एक अन्य पार्टी ‘डिजिटल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ 63.43 लाख रुपए का खर्च कर चौथे नंबर पर है। गूगल ने अपनी विज्ञापन नीति के उल्लंघन के कारण 11 में से चार राजनीतिक विज्ञापनदाताओं के विज्ञापन को ब्लॉक कर दिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता