भाजपा ने NRC को लेकर भय का माहौल बनाया, जिससे बंगाल में छह लोगों की मौत हुई: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है। सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हुई है। तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया।  बनर्जी ने कहा, ‘‘एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा। असम में यह असम समझौते की वजह से हुआ।’’ असम समझौता 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार और ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन के बीच हुआ था। 

बनर्जी ने कहा, ‘‘ बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली भाजपा पर धिक्कार है, इसके कारण पश्चिम बंगाल में छह लोगों की जान चली गई। मुझ पर भरोसा रखिए, पश्चिम बंगाल में एनआरसी को कभी मंजूरी नहीं मिलेगी ।’’ भाजपा पर देश में ‘‘ लोकतांत्रिक मूल्यों को कमतर’’ करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार छीनने या भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने की कोई बात नहीं कर रही, वह तो बस अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है।बनर्जी ने कहा कि हमने देखा कि उन्होंने (एबीवीपी, भाजपा) यादवपुर विश्वविद्यालय में क्या किया, वे हर जगह सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

 

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee ने नहीं दी PM Modi की बर्धमान रैली को इजाजत, बीजेपी नेता ने दिया ये बयान

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत