BJP ने दिल्ली में जल संकट पर AAP सरकार पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गहराते जल संकट से निपटने में आप सरकार की कथित नाकामी पर भाजपा सदस्यों के भारी विरोध के बाद दिल्ली जल बोर्ड की बैठक टाल दी गयी। सदर बाजार से भाजपा के पार्षद जय प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने जल बोर्ड के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तीखे सवाल पूछे। जल बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि बैठक में हंगामा हुआ जिसके बाद केजरीवाल वहां से चले गए। बोर्ड की अगली बैठक बुधवार को दिन में ग्यारह बजे होगी । 

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके जल संकट का सामना कर रहे हैं। प्रकाश ने कहा, ‘‘गर्मी चरम पर है और किराड़ी, संगम विहार, चांदनी चौक और यमुना विहार के पास के क्षेत्रों में गहराते जल संकट से निपटने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। वे (आप सरकार) कह रहे हैं कि इन इलाकों को पानी मिलेगा लेकिन कुछ नहीं किया गया।’’ आप विधायक अल्का लांबा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी के कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री को जल संकट के बारे में अवगत कराया था।

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका