आप की पराजय पर केजरीवाल और सिसोदिया दें इस्तीफा: कटारिया

kejriwal-sisodia-resign-on-aap-defeat-says-kataria
[email protected] । May 28 2019 8:32AM

आप ने लोकसभा चुनावों में 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से केवल आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान जीते हैं।

नयी दिल्ली। उत्तर दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता तिलकराज कटारिया ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की। भाजपा के नेतृत्व वाले निगम ने एक बयान में कहा कि कटारिया ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के भी इस्तीफे की मांग की।

इसे भी पढ़ें: AAP कार्यकर्ताओं से बोले केजरीवाल, जनादेश को विनम्रता से करें स्वीकार

आप ने लोकसभा चुनावों में 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से केवल आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान जीते हैं। दिल्ली में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है। 2014 के चुनाव में पार्टी ने पंजाब में चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़