नौकरानी से जीभ से साफ करवाया था शौचालय! गर्म चीजों से आदिवासी महिला को टॉर्चर करने वाली निलंबित बीजेपी नेता गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Aug 31, 2022

झारखंड बीजेपी ने सीमा पात्रा पर घरेलू सहायिका को गाली देने का आरोप लगाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है। घरेलू सहायिका को कथित रूप से प्रताड़ित करने वाली भाजपा की निलंबित नेता सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीमा पात्रा पर आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया था। आदिवासी महिला सीमा के घर में घर में नौकरानी के रूप में कार्यरत थी। सुनीता नाम की नौकरानी को कथित तौर पर अपनी जीभ से शौचालय साफ करने के लिए कहा गया था।

पुलिस ने रांची के अरगोडा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा और एससी-एसटी अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच कांग्रेस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इस घटना ने सियासी मोड़ ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, शीत युद्ध को किया था समाप्त लेकिन फिर भी मिली थी बदनामी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब सीमा पात्रा द्वारा झारखंड में अपनी घरेलू सहायिका को परेशान करने की खबरों पर संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक बयान में कहा कि पैनल ने झारखंड के डीजीपी को लिखा है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। रेखा शर्मा ने कहा, "आयोग ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए भी लिखा है।" उन्होंने कहा, “आयोग ने पीड़िता के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार और उसका सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में की गई कार्रवाई से सात दिनों के भीतर आयोग को अवगत कराया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल