बीजेपी के नेता ने लगाए केपी यादव पर गंभीर आरोप, शिकायत करने पहुंचे पार्टी दफ्तर

By सुयश भट्ट | Jan 29, 2022

भोपाल। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  के खिलाफ लेटर लिखने वाले शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से सांसद केपी यादव फिर से सिर्खियों में है। इस बार बीजेपी सांसद पर उनके ही पार्टी के एक बड़े नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:रीवा में बनारस हाईवे को बम से उड़ाने की कोशिश, यूपी चुनाव से पहले फैलाई जा रही है दहशत 

वहीं शिकायत करते हुए प्रेम नारायण वर्मा ने कहा कि सगे भांजे की शादी में मुझपर केपी यादव के गुंडों ने हमला किया। और 5 लाख की फसल छीन ली। मुझे परेशान किया जा रहा है। साथ ही झूठा केस दर्ज करवाया है। केपी यादव की दबंगता से परेशान हूं। अगर गुंडागर्दी बंद नहीं की गई तो पीएम आवास दिल्ली पहुंचकर धरने पर बैठूंगा। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले गुना सांसद केपी यादव ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। केपी यादव ने लेटर में सिंधिया समर्थकों पर कई तरह के आरोप लगाए थे। बीजेपी सांससद केपी यादव ने पत्र में लिखा था कि-यहां तक की सांसद होने के बावजूद मेरे क्षेत्र के कार्यक्रमों में मुझे नहीं बुलाया जाता। मेरे ही क्षेत्र के शिलालेखों में सांसद होने के नाते ना मेरा नाम लिखा जाता और ना मुझे बुलाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मंत्री सारंग ने दी जानकारी 

उन्होंने आगे लिखा कि इस स्थिति को काबू में नहीं किया गया तो बीजेपी को नुकसान होगा और व्यक्तिगत निष्ठा को तवज्जो मिलने लगेगी। केंद्र और राज्य में सिंधिया एवं उनके समर्थकों मिल रहे अहमियत की वजह से बीजेपी सांसद यादव को अपने ही क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू