मेरठ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, एमएलसी रहे राजकुमार त्यागी ने रालोद का दामन थामा

By राजीव शर्मा | Aug 14, 2021

मेरठ। साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ता और किसानों का बड़ा चेहरा रहे प्रो. राजकुमार त्यागी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रो. राजकुमार त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर उनका स्वागत किया। गढ़ रोड मीरा एंक्लेव निवासी राजकुमार ने कहा भाजपा सरकार जिस तरह किसानों का शोषण कर रही है, किसानों की अनदेखी हो रही है वो ठीक नहीं है। जिस जनसेवा के उद्देश्य से पार्टी स्थापित हुई थी वो अब गायब है, इसलिए बदलाव करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ एसटीएफ को मिली कामयाबी, मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी डकैत को धरदबोचा 

प्रो. त्यागी ने बताया कि अब पार्टी को छोड़ने का बड़ा कारण पार्टी के मूल्यों में बदलाव होना है। किसानों के मुद्दों को लेकर व्यथित था। किसानों के लिए देश में जो होना चाहिए था वो नहीं हुआ। अभी 8-9 महीने से किसान धरने पर बैठे है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। समाज में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी में और तरह के मुद्दे आ गए हैं। समाज को एकजुट करने के लिए जो सद्भावना होनी चाहिए उसमें कमी आ रही है। भाजपा आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे लोगो की पार्टी रही है वो सब अलग-थलग पड़े हैं। पार्टी में जो विचारधारा लेकर चले थे वो गायब हैं। विकास नीचे तबके से शुरू होना चाहिए 74 साल बाद भी आदमी रिक्शा खींच रहा है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी