भाजपा नेताओं ने शाह को गोवा में राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2018

नयी दिल्ली। गोवा में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने गए भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बुधवार को इससे अवगत कराया। सूत्रों ने बताया कि इसकी संभावना बहुत कम है कि पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री को तत्काल बदलेगी।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अस्वस्थता को देखते हुए भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल शाह से यहां उनके निवास पर मिला और राज्य की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि राज्य में भाजपा नीत सरकार पर कोई खतरा नहीं है और गठबंधन सलामत है। पार्टी तत्काल नेतृत्व में कोई बदलाव करेगी, इसकी संभावना बहुत कम है।

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey