विकास परियोजनाओं को खतरे में डालने से बचें भाजपा नेता: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर राज्य के जनहितकारी विकास कार्यों में बेवजह की बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया और उन्हें ओछी राजनीति से बाज आने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने धुरी में रेल ओवरब्रिज परियोजना को मंजूरी दी है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने शहर का दौरा किया और अपने निहित राजनीतिक हितों के लिए परियोजना को बाधित करने के लिए एक बयान जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और जनता इन नेताओं को सबक सिखाएगी। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने धुरी में आधुनिक खेल स्टेडियम, संगरूर में मेडिकल कॉलेज निर्माण और राज्य में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा