गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं पर 'लव जिहाद' रोधी कानून के तहत हो सबसे पहले कार्रवाई: राना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने लव जिहाद को महज जुमला करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ बनाये जा रहे कानून के तहत गैर धर्मों में शादी करने वाले भाजपा नेताओं और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई की जानी चाहिये। राना ने सोमवार को किये गये सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि यूं तो लव जिहाद सिर्फ़ एक जुमला है जो समाज में नफ़रत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे सबसे ज़्यादा नुक़सान तो मुस्लिम लड़कियों का ही होता है क्योंकि लड़के कहीं और शादी कर लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लव जिहाद पर बोले संजय राउत, नीतीश कुमार पहले लाएं कानून फिर हम सोचेंगे 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस पर बने क़ानून को हम समर्थन इस शर्त पर देते हैं कि इसकी शुरुआत पहले केंद्र सरकार में बैठे दो बड़े लव जिहादियों से की जाए ताकि बाद में दो मुस्लिम लड़कियों के निकाह उनसे हो सकें, और जिन भी भाजपा नेता या उनके परिवार के लोगों ने गैर-धर्म में शादियां की हैं उन पर भी कार्रवाई हो। इस बीच, बातचीत में राना ने अपने ट्वीट के समर्थन में कहा कि लव जिहाद शब्द किसी जाहिल शख्स ने गढ़ा है, जिसे जिहाद का मतलब ही नहीं मालूम है। यह जुमला सिर्फ मुसलमानों को बदनाम करने के लिये उछाला जाता है। जिहाद तो खुद पर काबू करने का नाम है। लव जिहाद कोई चीज ही नहीं है।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़