इंदौर में युवा सम्मेलन में बोले भाजपा नेता देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करें युवा

By दिनेश शुक्ल | Mar 06, 2021

इंदौर। आज देश का दृश्य बदल गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हो गईं हैं तो अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पर देश को लगातर बदनाम कर रहे हैं। इसलिये युवाओं पर आज एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। युवाओं को देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करना है। जिस दिन हम सोशल मीडिया का उपयोग देश विरोधी ताकतों को जवाब देने का करने लगेंगे, उस दिन देश को बदनाम करने वाले लोगों को इस प्लेटफार्म से भी भागना पड़ेगा। यह बात इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। युवा सम्मेलन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा  एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते भोपाल-इंदौर में 8 मार्च से लग सकता है रात्रि कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि हम युवा हैं, हम जो चाहेंगे, वह होगा। युवा वह होता है, जो वायु को बदलता है। आज दुनिया में भारत का नेतृत्व स्वीकार किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग हमारे हर निर्णयों पर सवाल उठने लगते हैं। हम कोई भी बिल लाते हैं तो ये लोग विरोध में उतार जाते हैं। किसान को लेकर बिल लाये तो विरोध किया, सीएए कानून लाए तो ये लोग शाहीनबाग में धरने पर बैठ गए। विकास की नवनिर्माण की जो स्थिति बन रही है उसे बिगाड़ने के काम कुछ लोग कर रहे हैं। छात्रों के बीच नीट, यूपीएससी की परीक्षाओं पर भ्रम फैलाकर छात्रों और देश के लोगों को भ्रमित करने का काम हो रहा है। इसलिए हमें आज सकारात्मक विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता का बीच ले जाने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, विधायक सुदर्शन गुप्ता, श्रीमती मालिनी गौड़, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, मधु वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती मंचासीन अतिथियों के रूप में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विधायक आकाश विजयवर्गीय और आभार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने व्यक्त किया। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump