भाजपा विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया: कुमारस्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

बेंगलुरु। सरकार को अस्थिर करने की ‘व्यर्थ कोशिश’ करने पर विपक्षी भाजपा पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भगवा दल पर अपने विधायकों को गुरूग्राम के एक होटल में बंधक बना कर रखने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। कांग्रेस विधायकों को फुसलाने की भाजपा की कोशिशों की रिपोर्ट से पैदा राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहे कुमारस्वामी ने भगवा पार्टी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘कुछ लोगों ने यह भावना फैलाने में आपका (मीडिया का) दुरुपयोग करने की कोशिश की कि 15 जनवरी को कोई क्रांति होगी। मैं महसूस करता हूं कि कोई क्रांति के बजाय उन्होंने बस अपने बीच भ्रांति फैलायी।’ वह भाजपा के इस कथित दावे का जिक्र कर रहे थे कि 15 जनवरी को संक्रांति के मौके पर कुछ क्रांति होगी यानी सरकार गिरेगी। कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येद्दयुरप्पा का बार बार यह दावा करना कि मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस जदएस के नेता उनकी पार्टी के विधायकों को लालच दे रहे हैं, उनके लिए हैरत की बात है।

इसे भी पढ़ें: BJP को सिंघवी का मुंहतोड़ जवाब, कर्नाटक में होता खिलवाड़ तो कानूनी योजना थी तैयार

उन्होंने भाजपा नेता पर कटाक्ष किया, ‘मैं तब चकित हो जाता हूं जब आप कांग्रेस और जदएस की अपने विधायकों को एक साथ नहीं रख पाने को लेकर आलोचना करते हैं... लेकिन आपने अपने विधायकों को एक होटल में बंधक बना रखा है। क्या आपके और आपके विधायकों के बीच मतभेद हैं?’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो अपने किसी भी विधायक को बंधक नहीं बनाया है, हमने उन्हें मुक्त छोड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना