बीजेपी ने पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, ओबीसी आरक्षण को लेकर हुआ मंथन

By सुयश भट्ट | Dec 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बीजेपी की बैठक में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर चर्चा हुई। इस मुद्दे को लेकर चुनावी रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर फैसले और विपक्षी को जवाब देने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

इसे भी पढ़ें:MP में कोरोना का कहर जारी, भोपाल में मिले 12 तो इंदौर में मिले 22 मरीज 

इसी कड़ी में विधायकों को कहा गया है कि खुद भी सजग रहे और लोगों को भी जागरूक करें। प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी बैठक में रणनीति बनाई गई है। और बताया कि किस तरीके से आगे पंचायत चुनाव को लेकर फैसला लेना है और विपक्ष को जवाब देना है।

ऐसा माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को टालने के लिए शिवराज सरकार कोरोना को आधार बना सकती है। सरकार पहले से ही ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव नहीं कराना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्ली हियरिंग से साफ इनकार कर दिया। अब 3 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। जबकि 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी