Bihar में भाजपा का मार्च, पुलिस का लाठीचार्ज, सम्राट चौधरी बोले- लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है

By अंकित सिंह | Jul 13, 2023

बिहार के पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ मार्च कर रहे थे। भाजपा नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं पर उस समय लाठीचार्ज किया गया जब वे 'विधानसभा मार्च' निकाल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। एक वीडियो में पुलिस को पटना में भाजपा नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें करते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बंगाल से अनंत महाराज के नाम ने चौंकाया, जानें इनके बारे में

हम डरने वाले नहीं 

वहीं भाजपा ने एक ट्वीट में लिखा कि लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी! लाठी-गोली की सरकार में लोकतंत्र की आज धज्जियाँ उड़ गई है। महागठबंधन की क्रूर और निरंकुश सरकार ने बिहार की जनता की हक के लिए आयोजित शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर लाठीचार्ज, आँसू गैस के गोले से प्रहार और पानी की बौछार तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। ठगबंधन के हरेक लाठी का जवाब बिहार की जनता देगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है। हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है। नीतीश कुमार निहत्थे, शांतिप्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवा रहे हैं। हम अपने मार्ग पर अटल हैं और विधानसभा तक कूच करेंगे। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में Sugar Price उछलकर 70 रुपये प्रति किलो पहुंची, त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी मांग

Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया

Thane ACB ने 5000 रुपये रिश्वत लेते स्कूल क्लर्क को पकड़ा, Form 16 के लिए मांगी थी घूस

Manipur में No NRC, No Census आंदोलन क्यों पकड़ रहा रफ्तार? आखिर क्यों सड़कों पर उतर रही है जनता?