विधान परिषद चुनाव में भाजपा के विधायक भागने को तैयार : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

श्रावस्‍ती (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी चुनाव में मतदान होने की स्थिति में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक भागने (क्रास वोटिंग) को तैयार हैं। अखिलेश ने श्रावस्ती में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे यह पता नहीं है कि अभी कितने उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, लेकिन अगर चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी को अपने विधायकों का सम्मान करना पड़ेगा। उनके विधायक भागने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि बहुतोंका टिकट 2022 में कट जाएगा।”

इसे भी पढ़ें: सरकार व्हाट्सऐप की गोपनीयता नीति में बदलावों पर विचार कर रही है: रविशंकर प्रसाद

भाजपा मिस्ड कॉल पर सदस्यता देती है लेकिन वह मोबाइल नंबर कहां है जिस पर मिस कॉल करने से किसानों को एमएसपी मिल जाए। अखिलेश ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन छोटे दलों के लिए गुंजाइश रखेगी। अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ समझौते के सवाल पर अखिलेश ने कहा, “मैं अपनी पुरानी बात पर कायम हूं। उनके (शिवपाल) लिए भी रास्ता खुला है और अगर उनके अलावा कोई जीतने लायक उम्मीदवार होगा तो उसे भी मौका देंगे।’’ सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर शिवपाल यादव को मंत्री बनाएंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को कोरोना का टीका मुफ्त नहीं लगवाना चाहती। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा की सरकार से पूछना चाहता हूं कि गरीबों को मुफ्त टीका कब लगेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर