बिहार: भाजपा विधायक ने इस्तीफा दिया, पार्टी ने वापस लेने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

पटना| बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रश्मि वर्मा ने रविवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि विधायक को विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपने से रोका गया और उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया गया।

जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से आवेग में आकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया और इस प्रकरण में कोई राजनीतिक कोण नहीं है।

वर्मा 2014 में नरकटियागंज सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करके पहली बार विधानसभा पहुंची थीं,लेकिन एक साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार से हार गई थीं।

हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उन्होंने जीत हासिल की। पिछले महीने, उनके भाई जो दिल्ली में एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं, को उत्तर प्रदेश में एक परीक्षा के पेपर लीक के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

वर्मा ने तब आक्रोश के साथ प्रतिक्रिया जतायी थी जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपी बिहार विधायक का भाई है।

इस मामले से खुद को दूर रखने की कोशिश करते हुए वर्मा ने इस बात पर जोर दिया था कि शादी के बाद वह अपने पति के परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा