विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी MLA टी राजा सिंह गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन में लगे 'सर तन से..' के नारे

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। दरअसल, टी राजा सिंह हैदराबाद मैं स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को रोकने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस सुरक्षा के बीच शो को कराया गया। इसी के बाद टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की है। हालांकि, वीडियो के बाद ही राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक धर्म विशेष के लोग लगातार हैदराबाद में राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते दिखे। विरोध प्रदर्शन के दौरान 'सर तन से..' के नारे भी लगे। 

इसके बाद टी राजा सिंह के खिलाफ धारा 295(ए), 135(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हैदराबाद डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी साई चैतन्य ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, राजा सिंह ने आज सुबह सवेरे एक और वीडियो जारी कर कहा कि वह आगे भी ऐसे वीडियो जारी करते रहेंगे। हर एक्शन का रिएक्शन होता है। इसके बाद अब राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार