जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे को लेकर तृणमूल ने BJP पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नव गठित विधानसभा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उप नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुक्रवार को विपक्षी दल ने सदन में जो किया वह ‘‘लोकतंत्र पर धब्बा’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के अभिभाषण को सुनने का मतलब यह नहीं है कि आप इसमें हर चीज का बिना सोचे विचारे समर्थन करते हैं। यह एक शिष्टाचार है।

इसे भी पढ़ें: सेना ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी

रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को विभाजित करने की साजिश रच रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी प्रयास को विफल करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में सात विधानसभा सीटों पर जल्द से जल्द उपचुनाव करवाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बावजूद निर्वाचन आयोग ने चुनाव करवाए और अब जब संक्रमण दर इतनी कम हो गई है तो उप चुनाव क्यों नहीं करवाए जा रहे।’’ रॉय ने कहा कि टीएमसी जल्द ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को बर्खास्त करने का अनुरोध करेगी जिन्होंने राज्य में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी से कथित तौर पर मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर