By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इटावा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अशोक कुमार दोहरे शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोहरे ने शुक्रवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कुछ अन्य नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने घोषित किए 12 प्रत्याशियों के नाम, सासाराम से मीरा कुमार लड़ेंगी चुनाव
गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में दोहरे का टिकट काटकर इटावा से रमाशंकर कठेरिया को उम्मीदवार बनाया था।