संसद परिसर में स्कूल भर्ती घोटाला को लेकर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, कहा- हम ममता बनर्जी के इस्तीफे की कर रहे मांग

By अनुराग गुप्ता | Aug 01, 2022

नयी दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसदों ने ममता बनर्जी इस्तीफा दो के नारे भी लगाए।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ सदन में हंगामे के आसार, कांग्रेस भी समर्थन में उतरी 

पार्थ का पैसों से इनकार !

बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने बीते दिनों संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा था कि पैसा मेरा नहीं है। दरअसल, पार्थ चटर्जी को मेडिकल जांच के लिए ईएसआई अस्पताल लाया गया था, जहां पर मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि इस साजिश के पीछे किसका हाथ है। जिस पर उन्होंने कहा था कि समय आने पर आपको पता चल जाएगा...पैसा मेरा नहीं है। आपको बता दें कि पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी कैश क्वीन अर्पिता मुखर्जी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर