अविश्वास प्रस्ताव से पहले खट्टर बोले, विपक्ष अपने लोगों को संभाल कर रख ले ये ही बहुत बड़ी बात है

By अंकित सिंह | Mar 10, 2021

किसान आंदोलन के बीच आज हरियाणा में सियासी हलचल तेज है। आज कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में भाजपा-जजपा गठबंधन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा और जजपा ने अपने विधायकों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस की ओर से भी विधायकों को व्हिप जारी किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विपक्ष अपने लोगों को संभाल कर रख ले ये ही बहुत बड़ी बात है, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सरकार के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है वो निश्चित गिरेगा। इन सबके बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस से विश्वास पत्र हासिल करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand Assembly में घमासान, Hemant Soren बोले- BJP कर रही छात्र आंदोलन से राजनीति!

अचानक बांग्लादेश क्यों पहुंचे भारत के 4 अफसर, खुफिया एजेंसी DGFI का क्या है खेल?

Long Weekend Travel Plan: अगस्त की छुट्टियों में Udaipur और Coorg की हरियाली और Monsoon नजारों का उठाएं लुत्फ

कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं...बनियान और शॉर्ट्स पहने AAP विधायक का वीडियो देख भड़कीं CM रेखा गुप्ता