भाजपा ने अनंत कुमार की पत्नी को नहीं दिया टिकट, युवा नेता को उतारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

बेंगलुरू। भाजपा ने बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से युवा मोर्चा के नेता तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण सीट से छह बार सांसद रहे दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी को टिकट नहीं दिया गया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारा है। सूर्या वकील और पार्टी के नेशनल सोशल मीडिया अभियान दल का हिस्सा हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव भी हैं। 

ऐसी संभावना थी कि भाजपा इस सीट से अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को उतारेगी लेकिन पार्टी ने सूर्या को उतारने का फैसला किया। सूर्या ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के मुताबिक, कर्नाटक भाजपा ने केवल तेजस्विनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। तेजस्विनी भी टिकट मिलने को लेकर आश्वस्त थीं और इसके लिए तैयारी भी कर रही थीं। उन्होंने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: AAP के साथ गठबंधन पर बुधवार को फैसला कर सकते हैं राहुल

घोषणा पर प्रतिक्रिया जताते हुए सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान..विश्वास नहीं हो रहा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष ने बेंगलुरू दक्षिण जैसी प्रतिष्ठित सीट पर 28 वर्षीय लड़के के प्रति भरोसा जताया है। यह भाजपा में ही हो सकता है। तेजस्विनीजी ने अपना आशीर्वाद दिया है।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार का पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था। बेंगलुरू दक्षिणी सीट से उन्होंने 2014 के चुनाव में नंदन निलेकणी को हराया था। अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और एक एनजीओ अदम्य चेतना चलाती हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Nijjar हत्या मामले में भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद PM Trudeau ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा कानून के शासन वाला देश है कनाडा

Skin Care: स्किन पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए इन तीन तरीकों से इस्तेमाल करें आलू

Hardeep Singh Nijjar हत्याकांड में 3 तीन भारतीयों की गिरफ्तार पर S Jaishankar ने दी की प्रतिक्रिया, Canada को लेकर कही ये बात

Idli For Breakfast: नाश्ते को बनाना है टेस्टी और हेल्दी तो सर्व करें ये अलग-अलग तरह की इडली