भाजपा एकमात्र दल जिसने जाति, परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज किया: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र दल है जिसने जाति, परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री योगी ने की ग्राम रोज़गार सेवकों समेत मनरेगा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा ने कोरोना महामारी के दौरान भाजयुमो का नेतृत्व करने के लिए उसके अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों ने संकट की इस घड़ी में खुद को अलग-थलग कर जनता से मुंह मोड़ लिया तब हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्राणों की परवाह न करते हुए विकट परिस्थितियों में भी लोगों की मदद के लिए सड़क पर काम कर रहे थे।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा आज देश में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को तिलांजलि दे दी है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करने के लिए कहा और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लिए विचारधारा में विश्वास करना बहुत महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाजपा सांसद के पेपर लीक संबंधी आरोपों को किया खारिज

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब विचारधारा के पथ पर सहयात्री हैं। जब हम विचारधारा के वाहक हैं तो कोई कारण नहीं है कि हमारे संगठन की विचारधारा पीछे जाए।’’ संतोष ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अन्य राजनीतिक संगठनों के विपरीत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में देश प्रेम व देश के विकास के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये