नेशनल कॉन्फ्रेंस की सर्वदलीय बैठक के खिलाफ भाजपा की रणनीति तैयार ! रविंदर रैना ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Aug 22, 2022

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर की संशोधित मतदाता सूची में गैर स्थानीय मतदाताओं को शामिल करने के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा बुलायी गई सर्वदलीय बैठक के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक बुलाई। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू में पार्टी की बैठक चल रही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में ग्रेनेड हमला करने के मामले में दो आतंकवादी गिरफ्तार 

रविंदर रैना ने बुलाई बैठक

रविंदर रैना ने नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा बुलायी गई सर्वदलीय बैठक के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार करने के लिए जम्मू के पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई। गौरतलब है कि संशोधित मतदाता सूची में गैर स्थानीय मतदाताओं को शामिल किए जाने के मुद्दे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी हमलावर है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि मतदाता सूची के संक्षिप्त संशोधन के बाद 25 लाख से अधिक मतदाताओं के शामिल होने की खबरों में निहित स्वार्थों के चलते तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

प्रमुख खबरें

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें

सोशल मीडिया पर नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हुईं Coco Gauff, China Open विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Ahmedabad में एक महीने के शिशु का अपहरण, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा