भाजपा ने बुलडोजर से बनाई वसूली की योजना, जनता के साथ खड़ा है AAP का एक-एक विधायक: सिसोदिया

By अनुराग गुप्ता | May 13, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई से आम आदमी पार्टी खफा है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 63 लाख घरों पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। इनमें से 60 लाख कच्ची कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ियां हैं। 

इसे भी पढ़ें: मदनपुर खादर में चला MCD का बुलडोजर, हिरासत में लिए गए विधायक अमानतुल्लाह खान 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का बुलडोजर से वसूली की बहुत बड़ी योजना है। इस मामले में मैंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है। दिल्ली में 63 लाख घरों पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। दिल्ली सरकार को इसकी पूरी जानकारी मिली है। इनमें से 60 लाख कच्ची कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ियां हैं। भाजपा इन सबको तोड़ने की योजना बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह देश भर में सबसे बड़ी तबाही होगी, चारों तरफ हाहाकार मच जाएगा। ऐसे तो दिल्ली की 70 फीसदी आबादी के ऊपर बुलडोजर चल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बुलडोजर से वसूली का आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करती है। आम आदमी पार्टी का एक-एक विधायक जनता के साथ खड़ा है। चाहे जो भी हो जाए इनके बुलडोजर को हम रोकेंगे, चाहे हमें जेल जाना पड़े। 

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती बोलीं- लोगों का ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश, ताजमहल विवाद पर कहा- दम है तो... 

MCD में पूरा हो चुका है भाजपा का कार्यकाल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की वजह से दिल्लीवालों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। हमारे एक-एक विधायक जनता के साथ खड़े हैं। चाहे हमें जेल भी जाना पड़े, हम जनता का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्रवाई का आम आदमी पार्टी सख्त विरोध करती है। अमानुतुल्ला खान की गिरफ्तारी संबंध में उन्होंने कहा कि यह गलत हुआ है।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा