अतिक्रमण विरोधी अभियान पर बोले मनीष सिसोदिया, बुलडोजर की राजनीति कर रही भाजपा, इस तरह से ढह जाएगी पूरी दिल्ली

By अनुराग गुुप्ता | May 05, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बुलडोजर की राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने उन पार्षदों को नोटिस जारी करने की मांग की जिन्होंने कथित तौर पर पहली बार दिल्ली में अवैध निर्माण की अनुमति दी थी। उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1,750 अनधिकृत और गैर-नियमित कॉलोनियों में नोटिस भेजे गए हैं, जहां पर 50 लाख लोग रहते हैं। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा दिल्ली में 1,750 अनधिकृत और गैर-नियमित कॉलोनियों में नोटिस भेजे गए हैं, जहां पर 14 लाख परिवार के 50 लाख लोग रहते हैं और इन तमाम लोगों को भाजपा बेघर करना चाहती है क्योंकि उन्हें बुलडोजर की राजनीति करनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेजे क्लस्टर्स की 860 कॉलोनियों में जहां 10 लाख लोग रहते हैं, उन्हें भी नोटिस भेजा गया है और इन तमाम लोगों को भाजपा बेघर करना चाहती है।

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले बहुत पैसा कमाया और अब बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है। इनके अफसरों, नेताओं और महापौरों ने खूब पैसा कमाया है और अब यह लोग इसे तोड़ना चाहते है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा से तुच्ची राजनीति नहीं करने का अनुरोध किया। यदि आप कुछ करना चाहते हैं तो उन पार्षदों, इंजीनियरों और महापौरों की जवाबदेही तय करें जिनके कार्यकाल में ये निर्माण हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली में चलने लगा बुलडोजर, तुगलकाबाद में हटा अतिक्रमण, शाहीन बाग में इस दिन होगा एक्शन 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के फ्लैटों में अतिरिक्त बालकनी या कमरा बनाया था, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में 3 लाख लोगों को इस तरह के नोटिस मिले हैं। हम लोगों को घर देने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा उन पर बुलडोजर चला रही है। इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम से जाते-जाते ऐसी हरकते न करें। अगर बुलडोजर चलाना है तो पार्षदों, इंजीनियरों और महापौरों के घरों में चलाएं।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध