केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन, किसानों से किये वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा किसानों की मांगें कथित रूप से पूरी नहीं किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदर्शन स्थल पर कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले किसानों से कई बड़े वादे किये थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने कहा कि 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल से आर्यन्स ग्रुप आॅफ काॅलेजिज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

किसानों को इस तरह की नाइंसाफी और अपराध का शिकार बनाया जाता है। ’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ उन्होंने (केजरीवाल ने) लाल डोरा बढ़ाने का फैसला किया था लेकिन अब तक इस संबंध में कुछ नहीं किया गया। ’’ उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों की मौत हो गय , उनके उत्तराधिकारियों के नाम राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज नहीं किये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता