BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बंगाल से अनंत महाराज के नाम ने चौंकाया, जानें इनके बारे में

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

24 जुलाई को राज्यसभा के लिए चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा ने आज 3 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरीदेव सिंह चाला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात से पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल से अनंत महाराज को टिकट दिया है। अनंत महाराज के नाम ने सबको चौंकाया है। हालांकि जब से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक ने उनके साथ बैठक की थी, तब से इस बात की चर्चा तेज हो गई थी। बंगाल की 6 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होंगे। 5 पर टीएमसी और एक पर भाजपा की जीत मानी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग, फेक ट्वीट, कई बार हुई गिरफ्तारी, कौन हैं साकेत गोखले, जिन्हें ममता बनर्जी राज्यसभा में भेज रही हैं?

टीएमसी के उम्मीदवार

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की छह सीटों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। इन उम्मीदवारों में डेरेक ओ’ब्रायन, सुखेंदु शेखर रे और डोला सेन शामिल हैं। ओ’ब्रायन 2011 से सांसद हैं और राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं जबकि 2012 में संसद के ऊपरी सदन में चुने गए रे उप मुख्य सचेतक हैं। वरिष्ठ नेता डोला सेन 2017 में सांसद बनीं। जिन लोगों को पहली बार राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है उनमें बांग्ला संस्कृति मंच के अध्यक्ष समीरुल इस्लाम, टीएमसी के अलीपुरद्वार जिले के अध्यक्ष प्रकाश चिक बडाइक और आरटीआई कार्यकर्ता एवं टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

American Express और NMACC की बड़ी साझेदारी: प्रीमियम ग्राहकों को मिलेगा भारतीय कला और संस्कृति का Exclusive अनुभव

UP के Budaun में Police Encounter: चोरी के 3 आरोपी गोली लगने से गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

क्या कैप्टन ने सरकार के कप्तान पर ही सवाल उठा दिये हैं? अमरिंदर ने Modi-ism का जिक्र कर क्या संदेश दिया?

Supreme Court में केंद्र ने बताया, पूर्व पुलिस अधिकारी को मिलेगा Gallantry Medal