भाजपा ने उत्तराखंड के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी शीर्ष पर हैं।