राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा ने उम्मीदवार हटाया, कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिये सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल का संसद के उच्च सदन के लिये निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मई में कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के बाद इस सीट पर उप चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। उच्च सदन में उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2026 तक था। अगले महीने की चार तारीख को होने वाले उप चुनाव के लिये नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिमतिथि सोमवार (27 सितंबर) थी।

इसे भी पढ़ें: मेरठ : किसान मजदूर संगठन के मेरठ कमिश्नरी पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उनकी पार्टी के सहयोगी एवं मंत्री बालासाहेब थोराट ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर पाटिल के निर्विरोध निर्वाचन की राह बनाने का आग्रह किया था। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के पाास 106 सीटें हैं। पाटिल प्रदेश में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी की उम्मीदवार हैं, जिसकी अगुवाई शिवसेना कर रही है। कांग्रेस महा विकास आघाड़ी की एक मुख्य घटक है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी