संजय सिंह को भाजपा का जवाब, AAP को जनता से नहीं सिर्फ राजनीति से मतलब है

By अंकित सिंह | May 28, 2022

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमले किए। अब इसी के जवाब में भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। भाजपा ने संजय सिंह के उस बयान पर कहा कि आम आदमी पार्टी भगोडो से भरी है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली छोड़कर वाराणसी भागना, चड्ढा का राजेंद्र नगर की जनता को धोखा देकर पंजाब भागना, दुर्गेश पाठक का करावल नगर छोड़कर केवल चुनाव के लिये राजेंद्र नगर आना। ये दर्शाता है कि AAP को जनता से नहीं सिर्फ राजनीति से मतलब है।

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से भाग गए आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल बग्गा

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को लेकर 'भाग भाजपा भाग' फिल्म बनेगी। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि राजेंद्रनगर में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हुई और जितने भी भाजपा के सूरमा हैं, जो दिल्ली में पोल-खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद-ब-खुद खुल गई। इसी बीच संजय सिंह ने दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल सिंह बग्गा की फोटो दिखाते हुए कहा कि यह दोनों नेता चुनाव से भाग गए हैं और कह रहे हैं कि हम चुनाव लड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा के कद्दावर नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल, उनके कार्यों और राजनीति से कितने डरे हुए हैं।&

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक